हुज़ूर: मंत्रालय में हाई सिक्योरिटी के बीच घुसा फर्जी IAS, अधिकारियों ने सुरक्षा बल को सौंपा
Huzur, Bhopal | Feb 13, 2026 मंत्रालय में हाई सिक्योरिटी के बीच एक युवक ने खुद को 2019 बैच का आईएएस अधिकारी बताकर सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के अधिकारियों से मुलाकात कर ली। युवक ने अपना नाम योगेंद्र सिंह चौहान बताया और दावा किया कि उसकी पदस्थापना के आदेश जारी नहीं हुए हैं, इसलिए वह ट्रांसफर कराने आया है|