डोबरा-चांटी मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग तेज, सामाजिक कार्यकर्ता प्रिंसी रावत ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
टिहरी गढ़वाल: डोबरा-चांटी मोटर मार्ग की खस्ताहाल स्थिति को लेकर स्थानीय जनता का आक्रोश बढ़ने लगा है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रिंसी रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी से मुलाकात कर सड़क के शीघ्र डामरीकरण हेतु ज्ञापन सौंपा। प्रिंसी रावत ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क बदहाल है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि एक माह के भीतर डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे स्थानीय जनता के साथ मिलकर डोबरा-चांटी में उग्र धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगी।