भीलवाड़ा: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 21 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा आएंगे
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत 21 सितंबर को भीलवाड़ा दौरे पर आएंगे। पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने शनिवार शाम जानकारी दी कि गहलोत 21 सितंबर रविवाद शाम 4 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे कुमुदलता जी म.सा. के दर्शन के लिए जाएंगे। शाम 6 बजे गहलोत सर्किट हाउस में पत्रकारों से संवाद करेंगे और रात्रि विश्राम भी यही करेंगे।