टीकमगढ़: ककरवाहा गांव में 2 लोगों द्वारा एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल करने का मामला, उपचार के दौरान घायल की हुई मौत
ककरवाहा गांव में एक व्यक्ति के साथ गांव के ही दो लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। घटना की शिकायत बड़ागांव थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद घायल जिला अस्पताल रेफर किया गया था। और मृतक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव का पीएम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।