टीकमगढ़: नगर परिषद कारी में 90 साल पुराने पीपल को टूटी दो शाखाएं,तीन मंदिर हुए क्षतिग्रस्त,8 फीट पीछे खिसका हनुमान मंदिर
ज़िले के नगर परिषद कारी के प्राचीन दीप सागर तालाब की बंधान पर करीब 90 साल पुराना पीपल का पेड़ लगा है।आज पीपल के पेड़ की दो शाखाएं अचानक टूटकर गिर गई।हादसे में तालाब बंधान पर बने तीन मंदिर क्षतिग्रस्त हो गए।हनुमान जी का मंदिर क़रीब 8 फीट पीछे खिसक गया।