गुरुआ: नवाबचक गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक की मौत, कई घायल
Gurua, Gaya | Feb 28, 2024 थाना क्षेत्र के नवाबचक गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित टेम्पू को पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वही कई लोग गंभीर रुप से चोटिल हो गये. मौत खबर सुनकर चोटिल लोग इधर-उधर भाग गये. इधर घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची गुरुआ थाने की पुलिस ने टेम्पू से दूर गिरा व्यक्ति को सीधा मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दी।