गुरुआ: खैरी नौडिहा समेत कई गावों को थानाध्यक्ष ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण
Gurua, Gaya | Feb 27, 2024 गुरुआ थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने नगवां पंचायत के खैरी, नौडीहा समेत कई गांव में घूमकर लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्र की भौतिक सत्यापन किया है। इस दौरान उन्होंने चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था की निरीक्षण किया है। थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर हमलोग लगातार मतदान केंद्र की भौतिक सत्यापन कर रहे हैं।