गुरुआ: खरौना गांव के निकट बाइक से गिरकर लालगढ़ गांव निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, पटना ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
Gurua, Gaya | Feb 28, 2024 राजन पंचायत के लालगढ़ गांव के किसान अजय चंद्रवंशी के 20 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार चंद्रवंशी की मौत बाइक से गिरकर हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि राहुल बाइक से बारात बोधगया गया था। लौटने के दौरान खरौना गांव के निकट अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।