पचरुखी: बरियारपुर में सड़क अवरुद्ध किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बरियारपुर गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति द्वारा करकट और बांस बल्ली लगाकर सड़क अवरुद्ध कर दिया गया। इससे नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन से सड़क खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खुलवाने के लिए पचरुखी थाना और अंचल में लिखित शिकायत की गई है।