पचरुखी: सिवान रेलवे स्टेशन से बरामद अपहृता को 164 के बयान हेतु सिवान कोर्ट में किया गया पेश
सराय थाना पुलिस ने सोमवार को सिवान रेलवे स्टेशन से एक अपहृता को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह उंखई गांव से शादी की नियत से युवती का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में अपहृता की मां के आवेदन पर पचरुखी सराय थाना कांड संख्या 203/24 दर्ज की गई थी।