दनियावां: कठौतिया नदी के बाय तटबंध निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
Daniawan, Patna | Mar 25, 2025 कठौतिया नदी के बायां तटबंध के निर्माण में हो रही अनियमितता से प्रभावित ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। दो दिन पहले भी ग्रामीणों की शिकायत पर लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया था। लेकिन फिर से तटबंध के निर्माण में हो रही अनियमितता से ग्रामीणों में आक्रोश है। कठौतिया नदी के बायां तटबंध के निर्माण के लिए 4.34 करोड़ रुपए स्वीकृति हुई है।