सदर: सहारनपुर में बुलडोजर कार्रवाई पर बरसे अबू आसिम आजमी, बोले- धर्म के नाम पर राजनीति का विरोध
Sadar, Lucknow | Sep 8, 2026 लखनऊ में सपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे महाराष्ट्र सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विकास के बजाय हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति कर चुनाव जीतना चाहती है। आजमी ने कहा कि सरकार का विकास से कोई मतलब नहीं है।