जबलपुर: आई टी आई के सामने शिवशक्ति नगर में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, 950 पाव देशी शराब जब्त
थाना प्रभारी माढोताल विपिन ताम्रकार ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि आई टी आई के सामने शिवशक्ति नगर तुषार बेन अपने किराए के कमरे मे अवैध रूप से शराब का भंडारण किया हुआ है। जिसको बेचने की फिराक मे है, सूचना तत्काल दबिश दी, मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहाॅ एक युवक खडा दिखा जो पुलिस को देखकर घर की ओर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा।