हसनपुर: बूंदाबांदी के बीच बिजली कड़कने से बरामदे की छत गिरी, महिला की मौत और तीन बच्चे घायल
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी गुलबहार सैफी की 30 वर्षीया पत्नी साबीना बुधवार सुबह मकान के बरामदे में चूल्हे पर खाना बना रही थी जबकि बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इस दौरान बूंदाबांदी के बीच आकाशीय बिजली गरजी और बरामदे की छत गिर गई। साबीना, उनका 11 वर्षीय बेटा रजा, 7 वर्षीय बेटा अजहर व 3 वर्षीया बेटी आलिया मलबे में दब गए।