हरदोई: माधौगज थाने के खुर्दा मदारपुर निवासी जगपाल को सांप ने डंसा, मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
Hardoi, Hardoi | May 5, 2024 माधौगज थाने के खुर्दा मदारपुर निवासी जगपाल को शनिवार को सांप ने डंस लिया। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उसकी रविवार को मौत हो गई। शहर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है।इसका पता होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। कोतवाली शहर पुलिस ने रविवार को उसके शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया।