माकड़ी: ग्राम कुरलूबहार में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर घटना को दी आत्महत्या की शक्ल,पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार
ग्राम भुसरकली जंगल मे रविवार को युवती की संधिग्ध अवस्था मे फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली।पुलिस में मर्ग रिपोर्ट के आधार पर विवेचना करते हुए उसके ही प्रेमी लखीचंद मरकाम को गिरफ्तार किया है।पूछताछ ने आरोपी ने बताया कि उसने मृतिका के साथ अनाचार कर गला घोंटकर हत्या कर लाश को फांसी पर लटका दिया,माकडी पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।