चिन्यालीसौड़: ग्राम चमियारी में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा आयोजित किया गया योग कार्यक्रम
ग्राम पंचायत चमियारी में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चमियारी के द्वारा योग कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें की गांव की जनता ने अपना पूरा सहयोग दिया एवं योग कार्यक्रम को सफल बनाया। योग कार्यक्रम में डॉक्टर विजयराज सिंह बिष्ट, योग अनुदेशक आकाश राणा, त्रिलोक सिंह कैंतुरा, ग्राम प्रधान प्रशासक सुशील जोगिला आदि उपस्थित रहे।