चिन्यालीसौड़: चिन्याली गांव में भगवान नागराजा के नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन
विशेष धार्मिक अनुष्ठान का समपान बुधवार शाम 5 बजे हुआ। श्रीकृष्ण त्रिलोकीनाथ नागराजा सेवा समिति ने चिन्याली गांव में कत्यूरी शैली में भगवान नागराजा के नवनिर्मित मंदिर का निर्माण किया है। समिति के अध्यक्ष कुलवीर बिष्ट ने बताया कि चिन्याली गांव में भगवान नागराजा का मंदिर कत्यूरी शैली से बनाया गया। इसके पूर्ण होने पर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई।