आज चिन्यालीसौड प्रखंड के बिष्ट, हातड, दशगी पट्टी में हुई ओलावृष्टि से काश्तकारों को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से गेहूं, मटर, सेब,आलू और अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्राम धारकोट मे शियाराम सिहं ने साल भर पहले ऐपल मिशन के तहत सेब लगाए थे, ओले गिरने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है।