चिन्यालीसौड़: एसपी उत्तरकाशी ने स्यांसू बैरियर का निरीक्षण कर पुलिस ड्यूटियों व व्यवस्थाओं की की जांच
इस दौरान SP द्वारा स्यांसू बैरियर पर टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर पर पुलिस कर्मियो के रहने-खाने तथा मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया, चैक पोस्ट पर नियुक्त कर्मियों को आने वाले दिनो मे यात्रा के पीक समय के मध्यनजर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही धरासू नालूपानी मे थाना धरासू हेतु नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।