एक और सभासद से ठनी ईओ की, तानाशाही रवैये का आरोप
जलभराव और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या पर डीएम से शिकायत, कई बार बताने पर भी सुनवाई नहीं होने का आरोप
कोंच। नगर पालिका की ईओ मोनिका उमराव की कार्यशैली को लेकर एक और विवाद सामने आया है। जवाहर नगर की महिला सभासद नंदिनी बादाम कुशवाहा ने शुक्रवार को डीएम समीर को शिकायती पत्र देकर ईओ पर तानाशाही रवैया अपनाने और जनसमस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
सभासद ने बताया कि वार्ड में जलभराव और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं कराया गया। उन्होंने ईओ पर सभासदों और नागरिकों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि नगर विकास मंत्री, प्रमुख सचिव नगर विकास, मंडलायुक्त झांसी और निदेशक स्थानीय निकाय को भी भेजी गई है।#कोंच #जालौन #konchnews #उरई #localnews
Konch, Jalaun | Oct 9, 2026