बहराइच: वी-मार्ट में खरीदारी करने आए युवक की बाइक हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात; पड़ताल में जुटी पुलिस
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित वी-मार्ट में खरीदारी करने के लिए आए युवक की स्प्लेंडर बाइक को अज्ञात चोट द्वारा वी-मार्ट के बाहर से ही चोरी कर लिया गया है। वहीं चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके बाद इसकी सूचना थाना दरगाह पुलिस को दी गई है वहीं पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।