बहराइच: मुर्गिहा के पास दो बाइकों की हुई टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो युवक हुए घायल, एक की हालत गंभीर
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्गिहा के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया की बाइक सवार रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों में दो युवक घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है।