बहराइच: औलीपुरवा में मारपीट में घायल गर्भवती महिला को हुआ मृतक शिशु, पुलिस जाच में जुटी
बौंड़ी थाने के औलीपुरवा निवासनी संगीता व उसका पति रमेश सहित चार लोग 18 जून को खेत की मेढ़ दुरूस्त कर रहे थे। इसी दौरान हमलावरों की मारपीट में दम्पत्ति सहित चार घायल हो गए थे। संगीता गर्भवती थी। मंगलवार को डिलीवरी हुई। तो मृतक शिशु हुआ। सूचना पर पुलिस ने शिशु की शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच में जुटी।