बहराइच: भक्तापुर गुलरिहा के पास 2 बाइकों की टक्कर में मां-बेटी की मौत व पति हुआ घायल
जिले में बाइक सवार दंपती की बाइक बुधवार को मल्हीपुर मार्ग पर भक्तापुर गुलरिहा के पास दूसरी बाइक से भिड़ गई। जिससे बाइक पर सवार दंपती व उनकी छह माह की मासूम बालिका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देख राहगीरों ने एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं टक्कर मारने वाला दूसरा बाइक सवार फरार हो गया।