बाइक चुराने में नाकाम चोर, खोल ले गया पहिया: बहराइच में अनोखी चोरी का वीडियो वायरल
बहराइच के चौक बाजार स्थित स्टीलगंज तालाब के पास चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां चोर पूरी बाइक न चुरा पाने पर उसका पहिया ही खोलकर रफूचक्कर हो गया।
कपड़ा व्यापारी ने प्राथमिक विद्यालय के पास अपनी बाइक खड़ी की थी। तभी एक चोर वहां पहुंचा और चुपके से बाइक का पहिया खोलकर ले गया।
दुकान से लौटे व्यापारी ने देखा तो बाइक का पहिया नदारद था। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की सूचना पर पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।