बहराइच: पलटा पेट्रोल से भरा टैंकर, लूटने के लिए बाल्टी-डिब्बे लेकर उमड़ी भीड़
यूपी के बहराइच में नानपारा-बहराइच हाईवे पर शनिवार तड़के तीन बजे बड़ा हादसा हो गया। मटेरा चौराहे के पास शिपूरा मोड़ पर पेट्रोल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए, लेकिन टैंकर से पेट्रोल रिसता देख आसपास के ग्रामीणों और बच्चों में तेल लूटने की होड़ मच गई। लोग बाल्टी, पिपिया और डिब्बे लेकर पेट्रोल भरने मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा और स्थिति पर काबू पाया। क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कराया गया।