बहराइच शहर में 12 वर्षीय बच्चा नदी में डूबने के बाद लापता है। मामला बहराइच शहर के नानपारा मार्ग स्थित झींगहाघाट का है। बताया गया है कि बच्चा मछली मारने गए बच्चों के साथ नदी के पास गया था। इसी दौरान वह झींगहाघाट नदी में डूब गया। बच्चे का अब तक कोई पता नहीं लग सका है।
डूबकर लापता हुए बच्चे की तलाश कल से जारी है। प्रशासन 34 घंटे से तलाश में जुटा है, लेकिन बच्चा नहीं मिला। SDRF, गोताखोर और दो थानों की पुलिस मौके पर मौजूद हैं और नदी में तलाश कर रहे हैं।
लापता बच्चे की पहचान नगर कोतवाली बशीरगंज निवासी 12 वर्षीय युवराज बाजपेई के रूप में हुई है। बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#highlightseveryone
#folowerseveryone
#bahraichup40
#sdrft