सहजनवा: घघसरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, महिला समेत 5 लोग घायल; 3 को जिला अस्पताल रेफर किया गया
गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र की घघसरा पुलिस चौकी के अंतर्गत नगर पंचायत घघसरा के वार्ड नंबर 1 विजौवा में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शुक्रवार दोपहर दो बजे दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में दिग्विजय सिंह (55), कुमारी अनूपा सिंह (20), संगीता देवी (50), रणविजय सिंह (42) और बलवंत सिंह (27) शामिल हैं।