सहजनवा: सहजनवा क्षेत्र की शिक्षिका ने ऑटो ड्राइवर से प्यार के बाद चार साल बाद शादी से किया इन्कार, युवक पर दर्ज कराया केस
गोरखपुर सहजनवां क्षेत्र की एक शिक्षिका को वहीं के एक ऑटो ड्राइवर से प्यार हो गया। दोनों में करीब चार साल तक प्रेम प्रसंग चला। शिक्षिका का आरोप है कि ऑटो ड्राइवर ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। अब शादी की बात कहने पर उसने इन्कार कर दिया है। इसके बाद शिक्षिका ने केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।