भीलवाड़ा: प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कट्टे में मिला मृत गौवंश, गौसेवकों ने किया विरोध और कार्रवाई की मांग की
भीलवाड़ा। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित पन्नाधाय सर्कल के पास एलआईसी कार्यालय के बाहर मंगलवार को कट्टे में मृत गौवंश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुंचे और इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।