लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में दो जगहों छापेमारी कर तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया
रविवार अपराह्न 4:35 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिए गए जानकारी के अनुसार पीरी बाजार थाना क्षेत्र के खैरा मुसहरी गांव से 12.250 लीटर महुआ शराब के साथ राजो मांझी को तथा 500 ML में हुआ शराब के साथ सहमालपुर गांव के रहने वाले शशि भूषण कुमार को, तथा हलसी में गोवर्धन बीघा से 2 लीटर महुआ शराब के साथ टुना चौधरी गिरफ्तार हुए.