भीलवाड़ा: पिथास विद्यालय विवाद: डॉ. अंबेडकर की तस्वीर नहीं लगाने पर भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
जिले के कोटड़ी तहसील के गांव पिथास स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर नहीं लगाए जाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। भीम आमी भारत एकता मिशन संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।