प्रतापगढ़: पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर दिवंगत पुलिस कर्मी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि, एसपी ने नम आंखों से दिया कंधा
पुलिस कार्यालय प्रतापगढ़ आंकिक शाखा में नियुक्त आरक्षी शिवम कन्नौजिया का बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई ।पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर दिवंगत पुलिस कर्मी को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित गई । एसपी ने नम आंखों श्रधांजलि अर्पित किया। एसपी समेत पुलिसकर्मीयो ने सिपाही को कंधा दिया और परिजनों को ढांढस बधाया।इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।