प्रतापगढ़: देल्हूपुर के भुलई पंडित का पुरवा गांव में दबंगों ने पुस्तैनी जमीन पर कब्जा किया, विरोध पर पीटा, सीसीटीवी में कैद
देल्हूपुर के भुलई पंडित का पुरवा निवासी राम किशोर विश्वकर्मा ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया की पड़ोस के रहने वाले जितेंद्र धोबी अपने परिवार वालो के साथ पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने की नियत से छप्पर और घर मे तोड़फोड़ किया। विरोध करने पर डंडा और कुल्हाड़ी लेकर घर के सदस्यों को मारा पीटा। जिसमे 4 लोग घायल है। शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है।