👉पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में-
👉 थाना महेशगंज पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में लूट की घटना का सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के पैर में लगी गोली (घायल) अभियुक्त गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में —
➡️ थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत गंगा एक्सप्रेसवे के निकट सर्विस रोड स्थित आईटीडी (ITD) प्लांट के आगे थाना महेशगंज पुलिस एवं स्वाट टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के पैर में गोली लगी (घायल)/गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया।
➡️ घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल, प्रतापगढ़ भेजा गया है।
➡️ अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया सोने का लॉकेट, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई।
Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 29, 2026