जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर सदर प्रखंड के मुरकुंडा पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर और कोटेंगसेरा गांव के ग्रामीणों ने दो वर्ष पहले सड़क निर्माण नहीं होने पर वोट बहिष्कार की घोषणा की थी। बावजूद आज तक तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण नहीं हो सका। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से आक्रोशित ग्रामीण अब खुद ही सड़क बनाने में जुट गए।