सागर नगर: सागर के शुक्रवारी टोरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से लोगों में गुस्सा
नगर निगम द्वारा गुरुवार की सुबह से ही शुक्रवारी टोरी के झूला वाला फर्श इलाके में नगर निगम की टीम के साथ स्थानीय पार्षद बबलू कमानी पहुंचे जहां उन्होंने वार्ड के मकानों के पास बनी नालियों के साथ सीढ़ियो, चबूतरों और दीवारों पर अतिक्रमण की कार्यवाही शुरू कर दी। और लोग अपने अपने घरों से बाहर आ गए। लोगों का कहना है बिना सूचना कदिए निगम ने यह कार्रवाई की गई है।