सागर नगर: तीनमढिया से डिग्री कॉलेज जाने वाला मार्ग नाला निर्माण के कारण तीन दिन से बंद, वाहन चालक परेशान
सागर स्मार्ट सिटी के लेट लतीफ़ निर्माण कार्य के चलते नागरिक काफी परेशान हो रहे हैं वहीं पिछले तीन दिनों तीनमढिया से डिग्री कॉलेज जाने वाला मार्ग बंद है। इस मार्ग के बीच नाला निर्माण कार्य किया जा रहा है हाल ही में इस सड़क को बनाया गया था अब एक बार नाला निर्माण कार्य को लेकर इस सड़क को फिरसे खोद दिया गया है। अभी इस नाला निर्माण कार्य में काफी समय लगेगा।