सागर नगर: बेटे के साथ मारपीट, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, मां-बेटे SP कार्यालय पहुंचे शिकायत दर्ज कराने
बाघराज वार्ड की रहने वाली नाजिया खान अपने बेटे को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची जहां बेटे के साथ की गईं मारपीट मामले में डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी गोपालगंज पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की शिकायत की हैं।महिला ने जानकारी देते हुए बताया मेरे बेटे फहीम के साथ नवाजेश ने मारपीट की, आंख में नुकीली चीज से वार किया घटना के डेढ़ माह बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।