सागर नगर: मोतीनगर थाना पुलिस ने आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मोतीनगर थाना पुलिस ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टा पकड़ा है।ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्जकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मुखबिर की सूचना पर प्रशांत दुबे निवासी चंद्रशेखर वार्ड और बिट्टू उर्फ़ सिद्धांत जैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में सटोरियों से पूछताछ कर रही है।