सागर नगर: कलेक्टर ने एसडीएम को खरीदी केंद्रों और लोक सेवा केंद्रों का निरीक्षण करने के दिए निर्देश
कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में गुरुवार दोपहर 12:00 कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर संदीप जी आर ने सभी एसडीएम को खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्रों पर कृषक भाइयों की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हों, यह सुनिश्चित करें। इसी प्रकार लोक सेवा केंद्रों का भी निरीक्षण करे।