सागर नगर: संभागीय कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली शुरू, प्रशिक्षण पूरा
संभाग कमिश्नर कार्यालय सहित सभी संभागीय कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली शुरू होगी एवं आवक-जावक से लेकर फाइलों के सभी निराकरण भी ऑनलाईन होंगे। उक्त निर्देश संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ई-ऑफिस प्रणाली के प्रशिक्षण के अवसर पर गुरुवार को कमिश्नर कार्यालय सभा कक्ष मे दिए। प्रशिक्षण में कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।