टीकमगढ़: जिला अस्पताल की टीम ने कंट्रोल रूम में पुलिसकर्मियों के लिए मानसिक तनाव पर जागरूकता सेमिनार किया
टीकमगढ़ में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अस्पताल टीकमगढ़ के मनकक्ष की टीम द्वारा आज रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम टीकमगढ़ में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना