श्री गंगानगर: नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से होगी, नगरीय निकायों में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना केंद्र
Shree Ganganagar, Ganganagar | Sep 13, 2026
राजस्थान, जयपुर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला श्रीगंगानगर की 11 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना 14 सितंबर 2026 को प्रातः 8 बजे से निर्धारित मतगणना स्थलों पर शुरू होगी। वार्ड सदस्य पदों के लिए मतगणना संबंधित नगरपालिका मुख्यालयों पर निर्धारित मतगणना केंद्रों में रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा करवाई जाएगी। जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं