दरभंगा: दरभंगा में पुलिस उप महानिरीक्षक के नेतृत्व में नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया
पुलिस उप-महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र, दरभंगा के नेतृत्व में दरभंगा जिलाबल में नवनियुक्त कुल- 567 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित हुए। यह कार्यक्रम मंगलवार को दिन के 11 बजे की गई।