दरभंगा: मब्बी थाना क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने परिवहन विभाग की गाड़ी को मारी टक्कर
दरभंगा के मब्बी थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास परिवहन विभाग की गाड़ी को एक अज्ञात बड़ी गाड़ी ने जोड़दार टक्कर मार दी। जिस वजह से परिवहन विभाग की गाड़ी एक खेत में जाकर लुढ़क गई और वह चकनाचूर हो गई। गाड़ी में सवार परिवर्तन अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत मुन्ना कुमार की मौत हो गई और दो लोग बुरी रूप से घायल हो गए। यह जानकारी सुबह मे 9:00 बजे दी गई।