दरभंगा: इनर व्हील क्लब दरभंगा के नए सत्र 2025-26 की शुरुआत मब्बी के शिव मंदिर में वृक्षारोपण से हुई
दरभंगा में इनर व्हील क्लब ऑफ दरभंगा के नए सत्र 2025 - 26 की शुरुआत मब्बी में स्थित शिव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण के साथ हुई। इस संबंध में नए सत्र की अध्यक्ष डॉक्टर उषा झा ने मंगलवार को दिन के 11:00 बजे कई बातों की जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि हमारा यह क्लब 42 वर्षों से कार्य कर रहा है। खासकर महिलाओं को शसक्त करने के क्षेत्र में हमारा यह क्लब जाना जाता है।