दरभंगा: रामनगर ITI में छात्रों का फॉर्म न भरवाने पर तालाबंदी, मिथिला स्टूडेंट यूनियन का हल्लाबोल
रामनगर आईटीआई में 2019 बैच सहित 2023-25 सत्र के सैकड़ों छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित किया जा रहा है। इस अन्याय के विरुद्ध मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने कॉलेज परिसर में तालाबंदी कर विरोध-प्रदर्शन और हड़ताल किया। यूनियन ने तीन प्रमुख मांगें रखीं। यह तालाबंदी मंगलवार को दिन के 12 बजे प्रारंभ हुई।