दरभंगा: चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण के फरमान के खिलाफ भाकपा (माले) ने दरभंगा में निकाला प्रतिवाद मार्च
बिहार चुनाव के पूर्व मात्र 25 दिन में मतदाता पुनरीक्षण के चुनाव आयोग के फरमान के खिलाफ भाकपा (माले) दरभंगा जिला कमिटी के बैनर तले प्रतिवाद मार्च निकाला गया। प्रतिवाद मार्च लहेरियासराय क्लब से भाकपा (माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद के नेतृत्व में निकाला गया। यह जानकारी मंगलवार को दोपहर 2 बजे दिया गया।